सूरजपुर- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर निरंतर अवैध कार्यो सहित कोयला चोरी पर कार्रवाही जारी है। एसईसीएल भटगांव के सुरक्षा प्रहरी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.03.2026 के रात्रि में एसईसीएल भटगांव सब एरिया सीएचपी कोयला डम्प साइडिंग में चोरों के द्वारा बाउंड्री के अंदर घुसकर कोयला चोरी करने की सूचना दी गई जिस पर धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध किया गया और सूचना पर कार्यवाही करते हुए ओमनी कार क्रमांक सीजी 14 सीटी 0412 सहित दो व्यक्ति खुशबूद्दीन अंसारी पिता सैयद मुबारक उर्फ गुड्डू उम्र 20 वर्ष निवासी मलगा व समीउल्ला अंसारी पिता जफरूल्ला अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दतिमा को पकड़ा गया।
ओमनी कार की तलाशी लेने पर उसमें 7 बोरी कोयला वजन करीब 8 क्विंटन कीमत 8 हजार रूपये का पाया गया। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि सीएचपी कोयला डम्प सायडिंग से उक्त कोयला की चोरी किए थे। मामले में परिवहन में प्रयुक्त ओमनी कार व कोयला जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव मनोज सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।


















