---Advertisement---

सूरजपुर में शहर और ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त बैठक: बूथ स्तर पर संगठन विस्तार की बनी रणनीति

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- सर्किट हाउस सूरजपुर में शहर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) सूरजपुर की बैठक आयोजित किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर के संयुक्त नेतृत्व एवं शहर कांग्रेस प्रभारी नरेन्द्र जैन, विकास सिंह व ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी संजीव श्रीवास्तव की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में संगठन के कार्यकारिणी विस्तार, संगठन के गतिविधियों की रूप-रेखा एवं आगामी आने वाले कार्यक्रमों की रणनीति तय किया गया साथ ही बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का रणनीति तय किया गया साथ ही बैठक में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रमुखता के साथ महत्व देते हुए जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा जनता के साथ किए जा रहे छल एवं झूठे वादे एवं कांग्रेस द्वारा देश एवं प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों को पहुंचाने की रूप रेखा तय किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, मनोज अग्रवाल, वीरेन्द्र बंसल, विष्णु कसेरा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू, नीरज तायल, नवीन जायसवाल, अविनाश यादव, भावना सिंह नेताम, धर्मेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र मिश्रा, बाबूलाल सिंह, किशुन सिंह, बाबूलाल राजवाड़े, हरक लाल राजवाड़े, दिलीप सोनी, हिमांचल राजवाड़े, चंदूल कुशवाहा, कलकत्ता राजवाड़े, इंद्रजीत शर्मा, सैयद नदीम, मुस्तफा खान, शिवम साहू, सौरभ गुप्ता, सुमंत राजवाड़े, गिरधारी साहू, प्रशांत साहू, नूरेशा तिर्की, अंजना दास, मोहिबुल हसन (लोलो), मधु साहू, राजेश सोनवानी, देश दीपक दीवान, हुपेश प्रजापति, संजय कुजूर, सोमनाथ सिंह, दिनेश सिंह, रामेश्वर, मोहनराज, गुलशन राजवाड़े, परमेश्वर सिंह, बाला राम राजवाड़े, सुरेन्द्र सिंह, सोमारू सिंह, प्रवीण सोनी, मोहन सिंह, रामसिंह, कमलेश राजवाड़े, लालू राजवाड़े, अमित यादव, शौर्य रवि एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment