---Advertisement---

एम.एससी. कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न

Follow Us
Spread the love

सुरजपुर- शासकीय आर.आर.एम. पी.जी. कॉलेज, सुरजपुर के एम.एससी. कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने हाल ही में एक शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक भ्रमण के अंतर्गत सांदीपनि आश्रम, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा महाकालेश्वर मंदिर का सफलतापूर्वक भ्रमण किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सीखी गई 64 कलाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की, जिससे उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं ज्ञान के विभिन्न आयामों को समझने का अवसर मिला। साथ ही, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर में दर्शन कर विद्यार्थियों ने आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता का अनुभव किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में प्राध्यापक विष्णु कुमार, मुकेश साहू, प्रिया गर्ग एवं ग्रंथपाल नीरजा भगत का मार्गदर्शन एवं सहयोग विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ, जिसके कारण यह यात्रा अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक रही।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ• एच• एन• दूबे व विभागाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के प्रति समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह भ्रमण संभव हो सका। विद्यार्थियों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से उन्हें न केवल ज्ञान प्राप्त होता है, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास भी होता है।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment