---Advertisement---

तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का प्रथम बैठक एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/रामानुजनगर- दिनांक 22 मार्च 2026 को रामानुजनगर तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का प्रथम बैठक एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। इस बैठक में जिला एवं तहसील साहू के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, यह बैठक एवं सम्मान समारोह साहू संघ युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश साहू (छोटू) साहू समाज सूरजपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक रामकृपाल साहू के मुख्य अतिथ्य एवं सूरजपुर तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रामानुजनगर के अध्यक्ष ललित कुमार साहू के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में स्वजातीय युवाओं को समाज में जागरूकता एवं एकता बनाए रखने, प्रदेश स्तरीय मां कर्मा जयंती मनाने के लिए चर्चा हुआ, इसके पश्चात् संघ के द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों सहित अन्य युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का प्रथम बैठक एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 

इस दौरान साहू संघ जिला सरंक्षक रामबिलास साहू ,ब्लाक अध्यक्ष बिरजाराम साहू, रामरतन, सुनील, कृष्णा, मनीष, दिनेश, संतोष, नितिन, निलेश, संतोष, जगेश्वर, उमेश, भूपेंद्र, प्रकाश, विनोद, अशोक, दीपक, सुशील, बिजेश, नारेन्द्र, मुकेश, संजय, प्रमोद, राजेंद्र, संतकुमार, संदीप, भारत, योगेश, प्रदीप, रमेश, विकास, अरविंद, विक्रम, युवा प्रकोष्ठ जिला मिडिया प्रभारी निलेश कुमार साहू, सहित भारी संख्या में स्वजातीय युवा एवं तहसील साहू संघ के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment