---Advertisement---

संगठन को धार देने सूरजपुर पहुँचेंगे पीसीसी चीफ दीपक बैज

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- सरगुजा अंचल के प्रवास पर पहुँचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जशपुर व सरगुजा जिले के उपरांत आज सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभाओं में पंचायत व बूथ कमेटी तक पहुॅचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही है।

24 मार्च को अम्बिकापुर से सूरजपुर जिले में प्रवेश कर सबसे पहले श्री बैज कल्याणपुर, पंपापुर व प्रतापपुर होते हुए प्रतापपुर विधानसभा के खोरमा में दोपहर 12 बजे बूथ व पंचायत कमेटियों की बैठक में शिरकत करेंगे। उसके उपरांत जरही, भटगांव व बतरा होते हुए भटगांव विधानसभा के बरपारा में दोपहर 02 बजे आयोजित बैठक में शामिल होंगे। तदोपरांत बिश्रामपुर होते हुए सूरजपुर जिला मुख्यालय में स्थानीय सेवाकुंज में शाम 04 बजे आहूत कार्यकर्ताओं से भेट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुॅच जिले के अन्य क्षेत्रों से पहुॅचे पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि संगठन सृजन अभियान के उपरांत नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के पश्चात पीसीसी चीफ का जिले में प्रथम आगमन है। इसको लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व उनकी टीम के द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। बूथ, मंडल व पंचायत समितियोें में नई कमेटियों के गठन और कांग्रेस पार्टी की रीति व नीतियों के साथ सशक्त विपक्ष की भूमिका एवं राज्य सरकार को घेरने सहित मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान, बढ़ती मंहगाई व कांग्रेस के राष्ट्र व प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिले, ब्लाक व बूथ स्तर पर हुए कार्यक्रमों की समीक्षा श्री बैज कर रहे हैं। सूरजपुर के आयोजन के उपरांत स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम व पार्टी के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात भी करेंगे। वहीं श्री बैज के आगमन पर प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर विधानसभा के पदाधिकारी अलग-अलग स्थानों पर स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम भी करेंगे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment