---Advertisement---

कुदरगढ़ महोत्सव में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का रोमांच, आज खेले गए शानदार मुकाबले

Follow Us
Spread the love

खेल को प्रोत्साहित करने और नशामुक्ति का दिया गया संदेश

सूरजपुर- कुदरगढ़ महोत्सव के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में आज खेलप्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के पुल ‘ए’ के अंतर्गत लटोरी–पसला, बरपारा–पकनी, बगड़ा–बैजनाथपुर, भटगांव–प्रेमनगर, सुंदरगंज–बिहारपुर (पेंडारी) तथा गोंदा–ओड़गी की टीमों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा हुई। सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा

अखिल भारतीय महिला एवं पुरुष कुश्ती जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान खूब खेलबो और नशा ले दूर रहबो का संदेश दिया गया।

गौरतलब है कि प्रतियोगिता के पुल ‘बी’ के मुकाबले 24 मार्च को खेले जाएंगे, जिसमें सूरजपुर–सलका अघिना, ज्ञानसागर (लटोरी)–रजबहर, खोंड अभ्यारण–रामनगर, सत्तीपारा–खर्रा (नावापारा) तथा कुसुमसी–गजाधरपुर की टीमें आमने-सामने होंगी। इन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार दोनों पुलों से विजयी टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच 25 मार्च को दोपहर 1:45 बजे तथा फाइनल मुकाबला 25 मार्च को शाम 4:30 बजे खेला जाएगा।

कुदरगढ़ महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया है, बल्कि क्षेत्र में खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहित किया है।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment