---Advertisement---

सूरजपुर के रामानुजनगर में उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा सम्पन्न, 4909 परीक्षार्थी हुए शामिल

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड रामानुजनगर में 22 मार्च 2026 को महापरीक्षा का सफल आयोजन किया गया। विकासखण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में चिन्हांकित कुल 81 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे चिन्हित असाक्षर शामिल हुए, जिन्होंने साक्षरता कक्षाओं में 200 घंटे का अध्ययन पूर्ण किया था।

इस महापरीक्षा में विकासखण्ड के कुल 4909 परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, डीपीओ डॉ. मोहन साहू, डीएमसी मनोज साहू, बीईओ डी.एस. लकड़ा, बीआरसी मनोज जायसवाल एवं बीपीओ रविनाथ तिवारी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा परीक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। महापरीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

इस सफल संचालन में संकुल समन्वयकों, ग्राम प्रभारी, सर्वेयर, केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं लिपिक लक्ष्मण वैष्णव का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि साक्षरता अभियान समाज के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे वयस्कों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलती है।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment