सूरजपुर- छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई जिला सूरजपुर द्वारा प्रदेश भर में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित किया गया एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने बताया कि प्रदेश भर में छात्र बढ़ती फीस, छात्रवृत्ति में देरी, परीक्षा परिणाम में अनियमितता एवं महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जुझ रहे है इस बीच छात्र संघ चुनाव न होने के कारण छात्र नेतृत्व की कमी होने से छात्र काफी परेशान है।
इस समस्या से निकलने के लिए छात्र संघ चुनाव कराना अत्यंत आवश्यक है पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालयों में यह आवाज उठ रही है कि छात्रों के अधिकारों को वापस दिया जाए बताया गया कि छात्रसंघ सिर्फ एक चुनाव नहीं है यह छात्रों की आवाज है उनका अधिकार है और लोकतंत्र की पहली पाठशाला है जब छात्रसंघ होता है तो छात्रों को अपनी बात रखने का मंच मिलता है छात्रों की आवाज को मजबूत मंच मिलता है छात्रसंघ चुनाव होने से छात्रों को अपनी समस्याएं खुलकर रखने का अधिकार मिलता है चुने हुए प्रतिनिधि सीधे कॉलेज/विश्वविद्यालय प्रशासन से संवाद करते हैं और छात्रों की मांगों को मजबूती से उठाते हैं।
इसके बिना छात्र अलग-अलग आवाज बनकर रह जाते हैं लेकिन छात्रसंघ उन्हें एकजुट करता है नेतृत्व क्षमता का विकास होता है छात्रसंघ चुनाव युवाओं को नेतृत्व सीखने का अवसर देता है इससे छात्रों में निर्णय लेने की क्षमता,जिम्मेदारी निभाने की समझ और टीमवर्क की भावना विकसित होती है कई बड़े नेता भी छात्र राजनीति से ही आगे बढ़े हैं इसलिए यह युवाओं के भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है यह लोकतंत्र की पहली पाठशाला है छात्रसंघ चुनाव से छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ मिलती है जैसे मतदान,चुनाव प्रचार और अपने प्रतिनिधि का चयन यह उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में तैयार करता है और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करता है।
कॉलेज प्रशासन में जवाबदेही बढ़ती है जब छात्रसंघ होता है तो कॉलेज प्रशासन मनमानी नहीं कर सकता छात्र प्रतिनिधि हर निर्णय पर नजर रखते हैं और गलत नीतियों का विरोध करते हैं इससे पारदर्शिता बढ़ती है और प्रशासन छात्रों के हित में काम करने के लिए बाध्य होता है छात्र हितों की रक्षा और समस्याओं का समाधान, छात्रसंघ फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति, परीक्षा, हॉस्टल, लाइब्रेरी और अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी तरीके से लड़ाई करता है छात्रों की समस्याओं का समाधान जल्दी और संगठित तरीके से होता है जिससे पूरे कैंपस का माहौल बेहतर बनता है आकाश साहू ने बताया कि यदि जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किया गया तो छात्र संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे पत्रकार वार्ता के दौरान मुस्तफा खान, अफ़रोज़ अंसारी, शिवम साहू, धर्मेन्द्र साहू, ओमप्रकाश कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, आकाश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















