---Advertisement---

सोनिका राजवाड़े ने रचा इतिहास: नेशनल एथलेटिक्स में जीता मेडल

Follow Us
Spread the love

मेहनत, लगन और अटूट विश्वास से ओडिशा की धरती पर चमका सूरजपुर का सितारा

सूरजपुर/प्रेमनगर- नेशनल मेडल का गौरव से सोनिका राजवाड़े ने इतिहास रच दिया है अपनी मेहनत, लगन और अटूट विश्वास से ओडिशा की धरती पर जिला सूरजपुर का नाम रोशन किया है। भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित फस्ट इनडोर ओपन नैशनल चैम्पियन के बीस वर्ष वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में सोनिका राजवाड़े ने 10:07 मिनट का शानदार समय निकालते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर नेशनल मेडल अपने नाम किया है।

वर्तमान में भोपाल साई एस ए आई सेंटर में प्रशिक्षण ले रही सोनिका की इस सफलता ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमनगर एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजय श्याम ने सोनिया राजवाड़े को बधाई देते हुए प्रेमनगर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया प्रेमनगर क्षेत्र के साथ ही सुरजपुर जिला एवं छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने के लिए सोनिया राजवाड़े को बधाई दी है साथ ही आगे भविष्य में देश के लिए खेलते हुए पूरे भारत देश के लिए मेडल जीते और जीत कर पूरे देश का नाम रोशन करे ऐसी भविष्य में कामना की है।

सोनिया राजवाड़े के माता कालेश्वरी राजवाड़े पिता भूपेंद्र कुमार राजवाड़े बेटी की इस उपलब्धि से काफी खुश हैं साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment