---Advertisement---

हनुमान मंदिर के नवनिर्माण का शिखर कलश पूजन समारोेह की तैयारियां जोरों पर

Follow Us
Spread the love

कलश यात्रा, शोभायात्रा, रात्रि कीर्तन का होगा आयोजन

सूरजपुर- नगर के सबसे प्राचीन व पुराने रंगमंच स्थित हनुमान मंदिर के नवनिर्माण के उपरांत शिखर कलश पूजन समारोह व स्थापना सहित श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दोे दिवसीय भव्य आयोजन मंदिर परिसर में होंगे। मारूति सेवा समिति व मंदिर निर्माण समिति के तत्वाधान में भव्य कलश यात्रा, बेदी पूूजन, शिखर कलश पूजन, स्थापना, स्तंभ पूजन, सुंदरकांड पाठ, पंच रस अभिषेक, सहस्त्रार्चन, हवन, पूूजन, भंडारा, विशाल शोभायात्रा, संकिर्तन, जागरण, सजीव झांकियों व स्वल्पाहार प्रसाद दो दिनों के धार्मिक अनुष्ठान की तैैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि श्री हनुमान मंदिर के नवनिर्माण को लेकर विगत दो वर्षों पूर्व सेवा संकल्प के साथ प्रारंभ किये गये कार्य को इस वर्ष अंतिम रूप दिया जा रहा है। लगभग 40 से 50 लाख रूपये की लागत से मंदिर के नवनिर्माण कार्य को पूर्ण किया गया हैै, जो अब आकर्षक व भव्य स्वरूप के साथ अपनी स्थापत्य कला के रूप में नयनाभिराम स्वरूप में आ गया है।

ब्राम्हण देवता रामसुवन त्रिपाठी, पप्पु महाराज, गोलु महाराज के पावन सानिध्य में संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। 1 अप्रेल को सुबह श्रीराम मंदिर मेन रोड से हनुमान मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसके पश्चात बेदी पूूजन, शिखर कलश पूजन, शिखर स्थापना, स्तंभ पूजन, सुंदरकांड पाठ के उपरांत आरती व प्रसाद वितरण होेगा। 2 अप्रेल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर प्रात: 9 बजे से पंच रस अभिषेक, सहस्त्रार्चन, हवन, पूूजन व दोेपहर 1 बजे से भंडारा एवं शाम 4 बजे बजरंग दल व समितियों के द्वारा विशाल व भव्य शोभायात्रा आकर्षक झाकियों के साथ निकाली जाएगी। शाम 7 बजे हनुमान चालिसा पाठ के उपरांत रात्रि 8 बजे से संकिर्तन, जागरण, सजीव झांकियों में श्री नवयुवक दुर्गा मंडल व बाहर के कलाकारों के द्वारा भक्ति से ओतप्रोत भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। इस दौरान रात्रि में श्रद्धालुओं व भक्तों के लिए स्वल्पाहार प्रसाद की व्यवस्था होगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर अजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अमित तायल, दीपक गोयल, पवन गर्ग, अवधेश गोयल, प्रमोद तायल, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नलिन जिंदल, गौरीश जिंदल, पुनित मित्तल, राहुल अग्रवाल, गोलू जिंदिया सहित बजरंग दल की टीम व मंदिर से जुड़े भक्तगण सक्रिय हैं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment