सूरजपुर- जिले के अंतर्गत ग्राम सोनपुर के होनहार युवा निलेश कुमार साहू को दिल्ली में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में ‘ह्यूमन राइट्स एंड एजुकेशन ऑर्गनाइजेशन’ द्वारा ‘डॉक्टरेट’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट तकनीकी योगदान व नवाचारों के लिए प्रदान किया गया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित इस भव्य अवार्ड सेरेमनी में देश भर की चुनिंदा प्रतिभाओं के बीच निलेश को मिली इस बड़ी उपलब्धि से न केवल उनके गृह ग्राम सोनपुर, बल्कि पूरे सूरजपुर जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित हुआ है। निलेश की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके परिजनों, मित्रों और क्षेत्र के शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सोनपुर के निलेश कुमार साहू को दिल्ली में मिली ‘डॉक्टरेट’ की उपाधि

Related News
सूरजपुर की ताजा खबरे
क्राइम न्यूज़















