---Advertisement---

37 वर्षों की समर्पित सेवा के साथ कार्यपालन अभियंता अरुण कुमार मिश्रा हुए सेवानिवृत्त

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जल संसाधन विभाग सूरजपुर में पदस्थ कार्यपालन अभियंता अरुण कुमार मिश्रा, 37 वर्षों की समर्पित सेवा पूर्ण कर 30 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए। विभागीय कार्यालय में उनके सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिश्रा के साथ बिताए कार्यकाल के संस्मरणों को याद करते हुए उनके प्रति हार्दिक स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया तथा उनके जीवन के अगले अध्याय के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्रा ने भी भावविभोर होते हुए विभाग के समस्त स्टाफ को उनके अमूल्य सहयोग एवं स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उनके शब्दों में विभाग के प्रति गहरी कृतज्ञता और 37 वर्षों की स्मृतियों का भावपूर्ण संगम दिखा।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्टोरेट सूरजपुर में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने भी मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी दीर्घ एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उन्हें ससम्मान विदाई प्रदान की।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment