---Advertisement---

जयनगर में विकास की मजबूत नींव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सड़क निर्माण का शुभारंभ

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जयनगर ने आज एक महत्वपूर्ण क्षण का साक्षी बनकर विकास की नई इबारत लिखी महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जयनगर एनएच से कासापारा तक प्रस्तावित 3 करोड़ 80 लाख 15 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का विधिवत पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया ।यह केवल एक निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं बल्कि क्षेत्रीय विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त संकेत भी है। भूमिपूजन कार्यक्रम में उमड़े जनसमूह ने यह स्पष्ट कर दिया कि शासन और जनता के बीच विश्वास की डोर कितनी मजबूत है।

अपने संबोधन में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेश में विकास की सतत गति का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन केवल एक नारा नहीं बल्कि धरातल पर उतरता हुआ संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है और यह सड़क उसी दिशा में एक सार्थक पहल है। साथ ही बेहतर सड़कें केवल आवागमन को सुगम नहीं बनातीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए द्वार खोलती हैं। जयनगर से कासापारा तक बनने वाली यह सड़क आने वाले समय में क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति देगी।

इस कार्यक्रम में हरीश राजवाड़े, देवधन बिंझिया, अशोक अग्रवाल, रितेश जायसवाल, जनपद सदस्य धनेश्वरी सिरदार, सरपंच राधा सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment