---Advertisement---

कलयुगी मां की क्रूरता: 4 माह के मासूम बेटे को जमीन पर पटका, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जिला चिकित्सालय के सिक्यूरिटी गार्ड सूचक चंदलाल पिता रामलखन के द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र जिला चिकित्सालय में दिनांक 25.03.2026 को उपस्थित होकर मृतक हंसराज पिता सूनसाय प्रजापति उम्र 4 माह निवासी ग्राम जयपुर के मृत्यु के संबंध में अस्पताली मेमो पेश करने पर शून्य में मर्ग कायमी कर शव का पीएम कराया गया और घटना स्थल ग्राम जयपुर चौकी सलका उमेश्वरपुर का होने से मर्ग डायरी अग्रिम जांच हेतु वहां भेजी गई जहां मर्ग क्रमांक 21/26 कायम कर जांच की गई।

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने मर्ग की जांच गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए। चौकी सलका उमेश्वरपुर पुलिस ने जांच के दौरान गवाहों के कथनों, पीएम रिपोर्ट का अवलोकन किया गया जो जांच में पाया गया कि घटना दिनांक 25.03.26 को सुबह बृन्दावती अपने घर से लगा भसुर के घर के सामने अपने 4 माह के पुत्र हंसराज को गोद में ली थी बच्चा रो रहा था, वही रोड के दूसरे तरफ उसका पति सूनसाय कोटवार के घर के सामने खड़ा होकर कोटवार के लड़के से बातचीत कर रहा था, सुनसाय वहीं से देखा कि पुत्र हंसराज के रोने पर आरोपियां अत्यधिक क्रोधित होकर जान बुझकर हंसराज को जमीन पर जोर से पटक दी फिर बच्चे को उठाकर सुनसाय के पास लाकर उसको गोद में दे दी। बच्चे को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया जहां इलाज दौरान दिनांक 25.03.2026 को सुबह हंसराज की मृत्यु हो गई। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृतक बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना लेख किए जाने, आरोपियां के द्वारा हंसराज के रोने पर अत्यधिक क्रोधित होकर जमीन पर जानबुझकर पटकने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियां बृन्दावती पति सूनसाय प्रजापति उम्र 23 वर्ष ग्राम जयपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार कर बताया कि दिनांक 25 मार्च 2026 को सुबह बच्चे के रोने पर अत्याधिक कोधित होकर जान बूझकर जमीन पर पटकना बताई जिसे दिनांक 31.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी सलका उमेश्वरपुर संजय सिंह, आरक्षक राकेश सिंह, पंकज राजवाड़े, मुरारी साहू, महिला सैनिक गुंजा मनिया व प्रीति सक्रिय रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment