---Advertisement---

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 09 नई 108 एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Follow Us
Spread the love

शहरों में 15 और गाँवों में 30 मिनट में पहुँचने का लक्ष्य

सूरजपुर- जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज 09 नई 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस जिले एवं विकासखंड स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करने के लिए तैनात की गई हैं।

एडवांस एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट से लैस इन नवीन एम्बुलेंसों में एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) दोनों की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

प्रत्येक एम्बुलेंस में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सहित प्राथमिक से लेकर आपातकालीन चिकित्सा की समस्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मरीज को घटनास्थल पर ही त्वरित उपचार मिल सके एवं उच्च संस्थाओं में समय पर संदर्भन हो सके।

समय सीमा तय — शहर में 15, गाँव में 30 मिनट

शासन ने 108 सेवा के लिए स्पष्ट समय सीमा निर्धारित की है। शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इन नई एम्बुलेंसों के जुड़ने से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक प्रभावी होंगी।

इस अवसर पर पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, शशीकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, राजेश्वर तिवारी, देव गुप्ता, रितेश गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कपिल देव पैकरा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय मरकाम, डॉ. राजेश पैकरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप नामदेव, अस्पताल सलाहकार नीलेश गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment