---Advertisement---

डीएसपी पी.डी.कुजूर 37 वर्षो की लंबी सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

Follow Us
Spread the love

डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने सेवा की सराहना, अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ वर्षों तक की गई सेवाओं को अनुकरणीय बताया

सूरजपुर। पुलिस विभाग में पदस्थ रहे डीएसपी पी.डी.कुजूर ने 37 वर्ष 3 माह तक सेवा देकर 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए, इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने सेवानिवृत्त डीएसपी को साल-श्रीफल, उपहार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया।

विदाई समारोह में डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि डीएसपी पी.डी.कुजूर ने अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ किया, अधिनस्थों को समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहे, शांती एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रियता से कार्य किया। उन्होंने सेवानिवृत्त डीएसपी के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त डीएसपी के परिजन, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी रीना नीलम कुजूर, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related News

Leave a Comment