
सूरजपुर ।। बीते 29 अगस्त को बिश्रामपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं नामचीन भाजपा नेता दीपेंद्र सिंह चौहान के भतीजे 26 वर्षीय आकाश सिंह चौहान के आकस्मिक निधन पर जहां एक ओर पूरे बिश्रामपुर नगर में शोक का माहौल है वहीं पूर्व राज्यमंत्री एवं सोनहत विधानसभा के विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज , एवं प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी सहित कांग्रेस एवं भाजपा के कई बड़े नेता एवं जनप्रतिनिधि लगातार शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं ।

बता दें कि स्व. आकाश सिंह चौहान कालरीकर्मी एवं श्रमिक नेता नरेंद्र सिंह चौहान के इकलौते पुत्र, और भाजयुमो नेता अंकित सिंह चौहान के भाई थे ।


















