---Advertisement---

सूरजपुर में उचित मूल्य दुकानों पर ‘चावल उत्सव’ का किया जा रहा है आयोजन

Follow Us
Spread the love

पारदर्शिता और जनभागीदारी से घर-घर पहुँच रहा राशन

सूरजपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ‘चावल उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, वितरण व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाना तथा हितग्राहियों के बीच शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना है।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित इस उत्सव के दौरान सभी पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर एस जयवर्धन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राशन सामग्री का वितरण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, निगरानी प्रक्रिया में आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है, ताकि वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो और प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर उसका अधिकार मिल सके।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment