---Advertisement---

विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने गाड़े सफलता के झंडे: राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक मूल्यांकन में हासिल किए 84% अंक

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक मूल्यांकन में 84 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल किया है। इसके अलावा पीएचसी करजी और 12 एसएचसी को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन में सफलता अर्जित किया।

विदित हो कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मानक अनुरूप करने कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के.डी. पैकरा के मार्गदर्शन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप नामदेव एवं जिला नोडल राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक मूल्यांकन शुभम श्रीवास्तव के सहयोग एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर के बीएमओ डॉ अमित भगत के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों को अथक प्रयास से सीएचसी विश्रामपुर प्रारंभ जिला और राज्य स्तर के मूल्यांकन में सफल होने पर, 23 से 24 फरवरी तक राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मूल्यांकन अंतर्गत राष्ट्रीय टीम के डॉ सुधीर डहरिया तथा डॉ सुनीत श्रीवास्तव के द्वारा दो दिनों तक स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन निर्धारित मानकों एक्सीडेंट एवं इमरजेंसी, ऑक्सीलरी सर्विस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, ओपीडी, आईपीडी, लेब जाँच, संस्थागत प्रसव कुछ, एनबीएसयू, फामेर्सी, पर किया गया। जिसमें साफ-सफाई, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर, प्रोटोकॉल, रिकॉर्ड संधारण, रिपोटिंग, स्टाफ एवं मरीज इंटरव्यू के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन का नतीजा आज जारी किया गया जिसमें 84ः अंकों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर एनक़्वास मूल्यांकन में सफल हुआ, जिससे जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारियों में हर्ष है। बीएमओ डॉ अमीत भगत ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला स्तरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन और सूरजपुर ब्लॉक के कठोर परिश्रम करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को देकर, सभी को बधाई शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया।

मूल्यांकन में सफलता अर्जित करने डीपीएम संदीप नामदेव, जिला नोडल शुभम श्रीवास्तव, डॉ मुकेश श्रीवास्तव, डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ सुषमा सिंह, डॉ निहाल, डॉ रेखा केशरवानी, डॉ आकृति दुबे, ब्लॉक टीकाकरण अधिकारी डी आर पैकरा, ब्लॉक एनक्वास नोडल मीना सोनी, बेंजिमिन तिर्की, नर्सिंग सिस्टर मीनू राय, बी.ए.एम. संतु कर, बीडीएम अमरेश पैकरा, आरएमए गायत्री साहू प्रियंका घोष, मनोज लहरे, पूनम केशरी, ख्रीस्त प्रिय तिर्की, अनिमा खेस, अनिता तिर्की, रोशनी गायत्री राजवाड़े, अरुणा राजवाड़े, सुखमनिया प्रजापति, रूपा सौंधिया, प्रभा पैकरा, अतुल गुप्ता, राजेश यादव,दिलीप सिंह, शायमलाल चौधरी, जयोति ,शालू यादव, राकेश सिह, विकास कुर्रे,अनिता सोनवानी, समेत अन्य कर्मियों का सक्रिय योगदान रहा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment