---Advertisement---

पीपीटी 2026 के लिए आवेदन शुरू, 17 अप्रैल तक करें अप्लाई

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) 2026 के हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। शासकीय पॉलिटेक्निक प्राचार्य श्री एन. योगेश ने बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च से 17 अप्रैल शाम 05 बजे तक कर सकते है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन करना हो वे 18 से 20 अप्रैल शाम 05 बजे तक सुधार किया जा सकता हैं। पीपीटी की परीक्षा 07 मई दिन गुरुवार को निर्धारित किया गया है। जिसका आयोजन सूबह 10ः00 बजे से दोपहर 01ः15 बजे तक किया जायेगा। परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को जारी किये जायेगें।

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से किया जायेगा तथा छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा मे शामिल होने पर शुल्क वापसी का भी प्रावधान रखा गया है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment