---Advertisement---

चोरी की मोटर सायकल जप्त कर भटगांव पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- दिनांक 07.04.2026 को ग्राम चुनगढ़ी निवासी अनुज एक्का ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.04.2026 के शाम को अपना हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल सीजी 15 सीजे 9379 से वर्ल्ड मोबाईल दुकान गया और दुकान के ठीक सामने बाईक खड़ी कर दुकान में चला गया। जब दुकान से बाहर आया तो देखा कि मोटर सायकल वहां पर नहीं था, मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 303(2) 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

थाना भटगांव पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान मोबाईल दुकान में लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया, इसी बीच मुखबीर ने सूचना दी कि उक्त चोरी के मोटर सायकल में सागर चौधरी व आकाश साय घुम रहे है जिसके पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि आकाश के हीरो स्पेलन्डर मोटर सायकल में बैठकर दोनों प्रार्थी की मोटर सायकल को चोरी किए है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटर सायकल कीमत 60 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर सागर चौधरी पिता रामकेवल उम्र 22 वर्ष निवासी बाजारपारा भटगांव व आकाश साय पिता भगवान साय उम्र 22 वर्ष निवासी भटगांव को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव मनोज सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment