---Advertisement---

उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें: कलेक्टर

Follow Us
Spread the love

राष्ट्रीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए जिले के छात्राओं का हुआ चयन

सूरजपुर- जिले के लिए गौरव का विषय है कि राजधानी दिल्ली में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता (बेसबॉल) में सूरजपुर की दो प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा की छात्रा कुमारी अंकिता (पिता धनसाय) का चयन 17 वर्ष आयु वर्ग में तथा 8वीं कक्षा की छात्रा कुमारी अंजली (पिता धनसाय) का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग में हुआ है। दोनों छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इन बेटियों की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का मान और गौरव बढ़ा है। उनकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर दोनों विद्यार्थियों ने कलेक्टर एस. जयवर्धन से मुलाकात की । दोनों छात्राओं से मुलाकात पर कलेक्टर एस जयवर्धन ने प्रतियोगिता के लिए दोनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।”

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment