सरगुजा संभाग के 120 प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया प्रशिक्षण पेसा कानून और संवैधानिक अधिकारों पर हुआ गहरा मंथन
सूरजपुर- जिला मुख्यालय स्थित गोंड समाज भवन में जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर एवं आदिवासी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण संभागीय स्तरीय शिविर का आज गरिमामय समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
इस तीन दिवसीय शिविर की सबसे बड़ी विशेषता संभाग भर से आए 120 प्रशिक्षार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने अत्यंत उत्साहपूर्वक और ऊर्जा के साथ सभी सत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन प्रशिक्षकों को आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
मुख्य अतिथि का संबोधन पेसा कानून पर फोकस
समापन सत्र को संबोधित करते हुए टी.एस. सिंहदेव ने पेसा कानून की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का वास्तविक सशक्तिकरण तभी संभव है जब वे अपने कानूनी और संवैधानिक अधिकारों को समझें और उनके लिए आवाज उठाएं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह एवं आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष पावले के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर की सराहना करते हुए उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
वरिष्ठ नेताओं और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन
शिविर में एआईसीसी के वरिष्ठ प्रशिक्षक राहुल बल, प्रशिक्षक नरेश राठौड़, प्रशिक्षक अर्चना पोर्ते एवं प्रशिक्षक आशिका कुजूर ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
इस दौरान आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक राम ध्रुव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व विधायक भानुप्रताप सिंह, पूर्व आयोग अध्यक्ष शफी अहमद, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की सहित क्षेत्र के कई दिग्गज नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।
सशक्तिकरण का संकल्प
शिविर के समापन पर सभी 120 प्रशिक्षार्थियों ने संकल्प लिया कि वे प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को जमीनी स्तर तक ले जाएंगे और आदिवासी समाज के राजनीतिक व सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करेंगे। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दानिश रफीक, जिला महामंत्री संजय दोषी, सुनील अग्रवाल, राजकुमारी मरावी, विद्यासागर सिंह, इस्माइल ख़ान, मेहंदी यादव, बिहारी कुलदीप, त्रिभुवन सिंह, नवीन जायसवाल, सिंटू ख़ान, वेद प्रकाश मिश्रा, शिवभजन मरावी, सुनील सारथी,अविनाश साहू, समीर सिंह, रोहन राजवाड़े, लिली राजवाड़े, जरीना सुल्ताना, बबीता गुप्ता, लिवनेश सिंह, सुनील प्रजापति, सुंदर सिंह, सुरेश आयाम सहित भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















