---Advertisement---

एनएसयूआई द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर एनएसयूआई, सूरजपुर द्वारा ब्लॉक प्रतापपुर में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन एनएसयूआई जिला सचिव गोल्डी खान के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार तथा ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या आश्रम खोरमा एवं कन्या आश्रम प्रतापपुर छात्रावास में छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ मिलकर बाबा साहेब की जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर एनएसयूआई जिला सचिव गोल्डी खान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और अपने अथक प्रयासों से समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की स्थापना की। गोल्डी खान ने छात्राओं से कहा कि यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो शिक्षा को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है और बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि आज के युवाओं और विशेष रूप से छात्राओं के लिए बाबा साहेब का जीवन एक प्रेरणा स्रोत है, जो यह सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करके सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया वNSUI जिला सचिव गोल्डी खान ने संगठन के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी और संगठन के बारे में बताया

कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के जिला सचिव गोल्डी खान, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान व कार्यकर्ता द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु कलम एवं कॉपी भेंट की गई। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। साथ ही छात्राओं के बीच शिक्षा, स्वाभिमान और आत्मविश्वास के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसयूआई एक ऐसा छात्र संगठन है जो सदैव छात्रों के हितों के लिए तत्पर रहता है। संगठन शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, छात्रों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करता है। एनएसयूआई द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जाता है।

गोल्डी खान के नेतृत्व की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे हमेशा अपने संगठन एवं छात्रों के हित में सक्रिय रहते हैं और हर परिस्थिति में छात्रों की आवाज को बुलंद करने का कार्य करते हैं। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और नई ऊर्जा के साथ कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्राओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलेंगे और शिक्षा, समानता एवं न्याय के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएंगे।

इस आयोजन में एनएसयूआई के कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का समापन समाज में जागरूकता फैलाने और शिक्षा के महत्व को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।इस तरह कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नु सिंह धुर्वे, साहेबानी कुजुर प्रधान पाठक, उपासना यादव, प्रधान पाठक, अनिमा बखला अधिक्षिका, अर्चना सोभा मीन्ज, विनय तिवारी, नईम अंसारी, राजकुमार सिंह( संयुक्त शिक्षक संघ अध्यक्ष) एवं साथ ही साथ NSUI के राजा हसन, अयान अंसारी, संजय, चांदनी, निता एवं एनएसयूआई के अधिक संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment