---Advertisement---

अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, शरबत और फल वितरण

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू अंसारी, मंडल अध्यक्ष शिवनंदनपुर के लोकगीत सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आमजन के बीच शरबत एवं फल वितरण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related News

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment