---Advertisement---

रामानुजनगर में स्काउट-गाइड की अनूठी पहल: दो स्थानों पर प्याऊ घर का शुभारंभ, राहगीरों को मिल रही शीतल राहत

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने की भावना से प्रेरित होकर रामानुजनगर के स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने सेवा और समर्पण की अनुकरणीय मिसाल पेश की है। बस स्टैंड एवं ग्रामीण बैंक परिसर — दो अलग-अलग स्थानों पर प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया, जहां राहगीरों को शीतल जल के साथ-साथ गुड़ एवं चना का वितरण भी किया जा रहा है।

यह सेवा कार्य राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत खालसा, कलेक्टर एस. जयवर्धन, जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्काउट-गाइड कमिश्नर अजय मिश्रा, राज्य काउंसलर रामदत्त पटेल, सहायक राज्य आयुक्त पीताम्बर मरावी, जिला सचिव उमेश गुर्जर एवं डीटीसी गोवर्धन सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

पिछले वर्ष की परंपरा को दिया आगे बढ़ाया

रामानुजनगर स्काउट-गाइड ने पिछले वर्ष की परंपरा को जीवंत रखते हुए इस वर्ष भी बड़े उत्साह के साथ प्याऊ घर की शुरुआत की। ग्रामीण बैंक परिसर में अगरबत्ती जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया, वहीं बस स्टैंड पर भी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्रामीण बैंक में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के प्रबंधक, बीपीओ रविनाथ तिवारी एवं प्राचार्य जर्मिना खलखो सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। बस स्टैंड कार्यक्रम में सहायक राज्य आयुक्त पीताम्बर मरावी, होटल संचालक वेद गुप्ता, विनोद उपाध्याय, मनोज ताम्रकार, रमेश सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन विकासखंड सचिव विजेंद्र साहू के नेतृत्व में किया गया। स्काउट मास्टर आनंद साहू, नंद कुमार सिंह, जाकिर हुसैन, योगेश साहू, नितिन सिन्हा, गाइड कैप्टन गुड्डी राही, गाइड रेनू यादव, दुर्गा सिंह, पूर्णिमा यादव एवं स्काउट आयुष यादव, आकाश सिंह सहित अनेक छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से सेवा में संलग्न रहे।

सेवा भाव का संदेश

सहायक राज्य आयुक्त श्री पीताम्बर मरावी ने कहा कि स्काउट-गाइड का मूल उद्देश्य सेवा और मानवता की भावना को विकसित करना है, जिसे ये छात्र-छात्राएं बखूबी निभा रहे हैं। विकासखंड सचिव विजेंद्र साहू ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यों से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी, सहयोग और संवेदनशीलता का विकास होता है तथा ये भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की नींव रखते हैं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment