सूरजपुर- प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में लंबे समय से रुके हुए छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू कराने की मांग अब तेज होने लगी है इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह मराबी को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया इस ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण प्रदेश के छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है संगठन का मानना है कि चुनाव न होने से छात्रों की आवाज दब रही है और उनकी समस्याएं प्रभावी ढंग से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं एनएसयूआई संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित पांच मुख्य मांगें रखी हैं जिसमें से प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग,चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष,पारदर्शी और समयबद्ध करने की मांग,चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा करने की मांग,छात्र हितों की रक्षा के लिए छात्र प्रतिनिधियों को उचित अधिकार और मान्यता देने की मांग एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू करने जैसे पांच सूत्रीय मांग की गई है यह ज्ञापन एनएसयूआई के प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का एक हिस्सा है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अफरोज खान, एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजेश साहू, शाहरुख खान, लिवनेश सिंह, शिवम साहू, विनय दास महंत, यश दास, नितेश साहू, सुमंत राजवाड़े, शशिकला मरावी, मोनिका प्रजापति, अमित पैकरा, सोमू खान, दानिश अंसारी, विकास, अखिलेश सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















