---Advertisement---

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन समिति (DLTC) की बैठक सम्पन्न

Follow Us
Spread the love

जिले के 27 चिन्हित पर्यटन स्थलों के विकास की बनी रूपरेखा

सूरजपुर- जिले के पर्यटन स्थलों के सर्वांगीण विकास एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला स्तरीय पर्यटन समिति (DLTC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चिन्हित 27 पर्यटन स्थलों के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के प्रारंभ में पूर्व बैठक के कार्यवाही विवरण की समीक्षा करते हुए लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया।

प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास की बनी कार्ययोजना-

बैठक में जिले के चिन्हांकित पर्यटन स्थल में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कुदरगढ़ एवं केनापारा में मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्य किए जाएंगे। रकसगंडा में वेलकम गेट, साइनेजेस बोर्ड, नवगई से रकसगंडा तक सड़क निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय एवं जलप्रपात के समीप रैलिंग लगाने का कार्य प्रस्तावित है। इसके साथ ही कुमेली घाट, लफरी घाट एवं पहाड़गांव के विकास पर भी चर्चा की गई, जहां वेलकम गेट, साइनेजेस बोर्ड, पहुंच सड़क निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय एवं पेयजल व्यवस्था सहित अनेक कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।

धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का भी होगा विकास

जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों माँ महामाया मन्दिर, समलाई मंदिर, खोपा देवता, देवपहरीधाम, शिवरियां बाबा, दियागढ़ एवं सरनादेव तथा प्राकृतिक-पुरातात्विक स्थलों सीतालेखनी, लक्ष्मण पांज, जोगीमाड़ा, शिवपुर तुर्रा एवं गढ़ोतियाधाम में वेलकम गेट, साइनेजेस बोर्ड, शेड निर्माण, पेयजल व्यवस्था एवं यात्री प्रतीक्षालय जैसे कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर बुनियादी सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार की गई।

डस्टबिन, शौचालय, होम स्टे एवं लाइटिंग व्यवस्था पर दिया जोर-

बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर डस्टबिन एवं सुविधायुक्त शौचालय निर्माण, होम स्टे की स्थापना, लाइटिंग की व्यवस्था तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्यटन स्थलों के साइनबोर्ड लगाए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इससे पर्यटकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों को होम स्टे के माध्यम से रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

बैठक में भीमसेन अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment