---Advertisement---

अन्नदाता के अपमान पर कांग्रेस की हुंकार, केरता शक्कर कारखाना में तालाबंदी कर घेरा प्रबंधन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/प्रतापपुर- शक्कर कारखाना केरता (प्रतापपुर) के प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों के पसीने की कमाई और मेहनतकश मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ अब निर्णायक जंग शुरू हो गई है। बार-बार निवेदन और शांतिपूर्ण आग्रह के बावजूद प्रबंधन के अड़ियल रवैये को देखते हुए आज सैकड़ों मजदूरों और किसानों ने मिलकर कारखाने में तालाबंदी कर दी।

शशि सिंह ने हुंकार भरी: अन्नदाता का अपमान नहीं सहेगी कांग्रेस

इस प्रदर्शन को अपना पूर्ण समर्थन देने जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की अध्यक्ष शशि सिंह स्वयं मौके पर पहुंचीं, प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रबंधन और प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए शक्कर कारखाना में ताला जड़ा गया और कहा कि किसानों मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हमारे अन्नदाता किसान और मजदूर इस कारखाने की रीढ़ हैं। उनका बकाया भुगतान रोकना न केवल लापरवाही है बल्कि उनके हकों पर डाका डालना है अगर निश्चित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो यह आंदोलन और भी उग्र होगा।

इस दौरान विमलेश तिवारी, विद्यासागर सिंह, अनिल गुप्ता, सुरेश आयाम, त्रिभुवन सिंह, नवीन जायसवाल, डी राम, रोहन राजवाड़े, बबीता गुप्ता, सतवंत सिंह, अविनाश साहू, लिवनेश सिंह, दिनेश राजवाड़े, गोल्डी ख़ान, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment