---Advertisement---

मां भारती पब्लिक स्कूल रुनियाडीह में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित,100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जिले के विकासखंड सूरजपुर अंतर्गत स्थित मां भारती पब्लिक स्कूल रुनियाडीह में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम धूमधाम से घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, जिसके बाद पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में जनपद सदस्य प्रतिनिधि बाबूलाल राजवाड़े, जनपद सदस्य सकेश्वर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रामनगर रोहित प्रताप सिंह, सरपंच रामपुर अंबिका सिंह, पूर्व सरपंच श्रवण कुमार सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक बालकिशुन राजवाड़े, भंडारी सिंह कोर्राम, जन शिक्षक विजेंद्रलाल जायसवाल, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, विजय यादव, संतोष कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्रधानपाठक बोधन राम राजवाड़े सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।

मंचासीन अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और निरंतर मेहनत से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिवार ने भी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानपाठक बोधन राम राजवाड़े ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम इस बार 100 प्रतिशत रिजल्ट के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास जारी रहेगा।

पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और गर्व के माहौल में संपन्न हुआ, जहां बच्चों की सफलता ने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

मेधावी छात्रों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा

कक्षा 7वीं में दिव्यांशी राजवाड़े (93.5%) ने प्रथम, रुचि सिंह (91.8%) द्वितीय एवं दिव्या सिंह (91%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6वीं में शुभम सिंह (93.6%) प्रथम, मधुलिका राजवाड़े (89.55%) द्वितीय और निकिता सिंह (88.66%) तृतीय रहीं।कक्षा 4वीं में जया (93.5%) प्रथम, हिमांशु सिंह (90%) द्वितीय तथा रिया सिंह (85%) तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 3री में नैंसी राजवाड़े (89%) प्रथम, मयूरी सिंह (87.3%) द्वितीय और सीमा राजवाड़े (87%) तृतीय रहीं।कक्षा 2री में अंजना सिंह (98.6%) प्रथम, माही राजवाड़े (98%) द्वितीय एवं ईशु राजवाड़े (91.3%) तृतीय स्थान पर रहीं।कक्षा 1ली में आसी राजवाड़े (98.6%) प्रथम, दीपांशु सिंह (94%) द्वितीय और लिवांसी (93.3%) तृतीय रहीं। केजी-2 में मयूरी प्रजापति (99.3%) प्रथम, शौर्य सिंह (96.9%) द्वितीय तथा दामिनी (95.3%) तृतीय स्थान पर रहीं।केजी-1 में मयूरी राजवाड़े (98%) प्रथम, नितीक्षा शर्मा (92.6%) द्वितीय और धनेश्वरी सिंह (91.3%) तृतीय रहीं।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment