---Advertisement---

अपराध सभा में डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर के कड़े निर्देश, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ करें पुलिसिंग

Follow Us
Spread the love

अवैध कार्यो की सूचना पर फौरन करें कार्रवाई, लापरवाही पर होंगे सख्त एक्शन

सूरजपुर- अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निकाल में तेजी लाने, कानून व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने गुरूवार, 30 अप्रैल 2026 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस राजपत्रित अधिकारी सभी थाना-चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने प्रभारियों को सख्त चेतावनी दी कि कार्यो में जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ पुलिसिंग की जाए, अवैध कार्यो शराब, गांजा-इंजेक्शन की सूचना पर फौरन कार्रवाई सुनिश्चित कर आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाए तथा लापरवाही पर कड़ा एक्शन लेने की हिदायत दी, साथ ही सुशासन तिहार के मद्देनजर लगाए जाने वाले शिविर में प्रभारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। लंबित मामलों की समीक्षा में निराकरण की धीमी गति पर प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें आरोपियों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर जल्द गिरफ्तारी सहित विधि संगत निराकरण करने के निर्देश दिए।

क्राईम मीटिंग में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने साइबर/ऑनलाईन फ्राड के मामलों की समीक्षा कर कहा कि साइबर फ्राड के मामले में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, हिट एंड रन मामलों में समय सीमा के भीतर पीड़ित या उनके परिवार को राहत राशि दिलाने हेतु राहत प्रकरण तैयार कर भेजें, साइबर सुरक्षा, नशे से बचाव व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के आयोजन नियमित तौर पर करने तथा यातायात नियमों के उल्लघंन पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

थाना-चौकी में जप्ती माल की जानकारी लेते हुए प्रभारियों को जप्ती माल का निराकरण प्राथमिकता से कराने, आमजनता की शिकायतों को प्राथमिकता से निराकरण करने, सीसीटीएनएस में एफआईआर सहित सभी प्रविष्टियों को समय पर पूर्ण कराने और थाना-चौकी प्रभारियों को तकनीकी रूप से अपडेट रहने एवं तकनीकी कुशलता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, डीएसपी अनूप एक्का, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

क्राइम न्यूज़