---Advertisement---

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 – सूरजपुर में 08 मई से 28 जून तक

Follow Us
Spread the love

– 21 दिवसीय जिला स्तरीय शिविर में 10 खेल विधाओं का प्रशिक्षण, 10-17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं ले सकेंगे भाग

-पंजीयन की अंतिम तिथि 08 मई 2026 – खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में जमा होंगे आवेदन

सूरजपुर- जिले के बाल एवं किशोर वर्ग की खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा हेतु तैयार करने की दिशा में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 8 मई 2026 से 28 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के होनहार प्रतिभागियों को अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

कलेक्ट्रेट में हुई महत्वपूर्ण बैठक

कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मोर की अध्यक्षता में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्ट्रेट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी खेल संघों के पदाधिकारीगण की उपस्थिति में शिविर के सफल आयोजन से संबंधित निर्णय लिए गए तथा प्रशिक्षण की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

10 खेल विधाओं में मिलेगा प्रशिक्षण

जिला स्तरीय इस शिविर में कुल 10 खेल विधाओं – वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, ताईक्वांडो, वुशू, कराटे, बैडमिंटन, एथलेटिक्स एवं स्विमिंग का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों एवं व्यायाम प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। शिविर में 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के जुनियर बालक एवं बालिका प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

पंजीयन प्रक्रिया एवं अंतिम तिथि

सभी इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन दिनांक 08 मई 2026 तक खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय, सूरजपुर में जमा कर सकते हैं अथवा अपने-अपने कोच के पास जमा कर सकते हैं। पंजीयन फार्म के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों के संपर्क सूत्र

वॉलीबाल कोच – राजनाथ गुप्ता, मो. 8770996414

एथलेटिक्स कोच – नरेश कुश्वाहा, मो. 8225981488

खो-खो कोच – बालेन्द्र साहू, मो. 8878212029

स्विमिंग कोच – वेद कुमार, मो. 7089813885

फुटबाल कोच – रामबहादुर लामा, मो. 9424254151

ताईक्वांडो कोच – आकाश सोनवानी, मो. 8717922101

बैडमिंटन कोच – प्रिंस, मो. 8103711218

वुशू कोच – लालजी यादव, मो. 6267481750

कराते कोच – निमेश, मो. 9827825090

कबड्डी कोच – सहदेव रवि, मो. 6263774962

अधिक जानकारी हेतु प्रतिभागी खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय सूरजपुर के संपर्क नंबर 8319330487 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

उत्कृष्ट प्रतिभागियों का होगा सम्मान

शिविर के समापन अवसर पर ऐसे सभी प्रतिभागी जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण शिविर के दौरान अनुशासन में रहकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया होगा, उन्हें मंच के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शिविर में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों एवं ऑफिसियल को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

बच्चों एवं अभिभावकों से अपील

जिला प्रशासन ने जिले के सभी बच्चों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पंजीकृत कराएं, ताकि उनकी छिपी प्रतिभा को सही दिशा एवं मार्गदर्शन मिल सके। यह शिविर न केवल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि उन्हें अनुशासन, टीम भावना तथा प्रतिस्पर्धात्मक खेल कौशल से भी परिचित कराएगा।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment