---Advertisement---

सुशासन तिहार 2026: सूरजपुर में कल 01 मई से जनसमस्या निवारण शिविर होगा शुरू

Follow Us
Spread the love

जनसमस्याओं का किया जाएगा त्वरित निराकरण

सूरजपुर- राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जिले में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों से जुड़े जन समस्याओं और शिकायतों के प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अभियान के तहत कल 01 मई 2026 से जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत होगी, जो 10 जून 2026 तक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टरवार आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में राजस्व प्रकरण, मनरेगा भुगतान, हितग्राहीमूलक योजनाएं, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, विद्युत, हैंडपंप सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि नागरिक निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें।

कल पहले दिन ग्राम खोपा में होगा शिविर का आयोजन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल 1 मई को स्टेडियम ग्राउंड, खोपा में शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। इस शिविर में बतरा, सुदामानगर, सोनपुर, बरौल, लक्ष्मीपुर, चुनगड़ी, बैजनाथपुर, राजकिशोरनगर, करसू, केनापारा, रांई, धरतीपारा, खोपा, करकोली नया, मलगा, बरौधी, दुग्गा, बरपारा, डुमरिया एवं बुंदिया सहित आसपास के ग्रामों के नागरिक शामिल हो सकेंगे।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं और इस पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment