---Advertisement---

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक -जनदर्शन में मिले 87 आवेदन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर ।। 09 सितंबर 2024 ।। कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नयन तारा सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी जायसवाल, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि आम जनता की सभी समस्याओं को ध्यान से सुनें एवं के संबंधित सभी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में भूमि अधिग्रहण, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, बंदोबस्त, खसरा एवं नक्शा त्रुटि सुधार, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति आदि की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्री व्यास ने बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए कहा।

इसके अलावा कलेक्टर श्री व्यास ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को कहीं भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें कलेक्टर द्वारा 87 आवेदकों के विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

IMG 20240827 WA0007

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment