---Advertisement---

सुशासन तिहार बना जरूरतमंदों का सहारा, गांव में ही मिल रही राहत

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 अब केवल शासन की पहल नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभर रहा है। इसका असर तब देखने को मिला, जब रामानुजनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत उमापुर में आयोजित समाधान शिविर ने दो महिलाओं के जीवन में बड़ी राहत पहुंचाई।

ग्राम पंचायत भुनेश्वरपुर की साक्षी ठाकुर और बरोल गांव की बिमला के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं रहा। राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर दोनों महिलाओं को शिविर में ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें राशन कार्ड प्रदान कर दिया गया, जिससे अब वे खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगी।

साक्षी ठाकुर बताती हैं कि सुविधाओं के लिए कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन जब शासन और प्रशासन खुद गांव तक पहुंच रही है और उनकी समस्या का समाधान मौके पर ही कर रही है ऐसे में हमारे जीवन में बहुत राहत मिलती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार ने ग्रामीणों और प्रशासन के बीच की दूरी को कम कर दिया है। अब अधिकारीयों के स्वयं गांव में आकर आवेदन लेने से समय और संसाधनों दोनों की बचत हो रही है।

बिमला भी इस पहल से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें राशन कार्ड के माध्यम से नियमित रूप से खाद्यान्न मिलेगा, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिलेगी। दोनों महिलाओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुशासन तिहार के माध्यम से जिला प्रशासन की यह पहल न केवल समस्याओं का समाधान कर रही है, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी ला रही है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment