---Advertisement---

ओड़गी क्षेत्र में बीएमओ का औचक निरीक्षण: स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के साथ दिया गया टीकाकरण पर जोर

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- विकासखंड ओड़गी के बीएमओ डॉ. विजय चौहान के द्वारा सेक्टर बिहारपुर के अंतर्गत सुदूरवर्ती/दुर्गम क्षेत्र का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य केंद्रो एवं टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

इस बीच आयुष्मान आरोग्य मंदिर नवाटोला/आयुषमान आरोग्य मंदिर थाड्डपाथर /आयुष्मान आरोग्य मंदिर पासल/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहरशोप/आयुष्मान आरोग्य मंदिर खैरा/आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोहरशोप एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर बॉंक, नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिहारपुर स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु संस्था के संस्था प्रभारी अधिकारी कर्मचारियों को अनेकानेक दिशा निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही अस्पताल की साफ सफाई सहित दवाइयों का भंडारण का रखरखवा बेहतर करने हेतु निर्देश दिए गए, टीकाकरण शत प्रतिशत ड्यूलिस्ट के अनुसार उपलब्धि करने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही साथ मौसमी बीमारियो की रोकथाम हेतु कॉम्बैट टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए सभी दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजन कर लोगों का उपचार निदान किए जाने हेतु सुझाव दिए गए इस दौरान बीपीएम सहित संस्था के अधिकारी कर्मचारी ब्लॉक के कंसल्टेंट मौजूद रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment