---Advertisement---

सूरजपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल: रैना जमील होंगी नई कलेक्टर

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले की एक बड़ी सूची जारी की गई है। इस नवीन पदस्थापना के तहत रैना जमील (IAS-2019) को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

प्रमुख बदलाव

निवर्तमान कलेक्टर- सूरजपुर के वर्तमान कलेक्टर एस. जयवर्धन (IAS-2014) का स्थानांतरण रायपुर कर दिया गया है। उन्हें अब संचालक, कोष एवं लेखा के पद पर पदस्थ किया गया है, साथ ही उन्हें संचालक, पेंशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

नई कलेक्टर- रैना जमील, जो वर्तमान में उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के पद पर कार्यरत थीं और लोक सेवा आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं, अब सूरजपुर जिले की कमान संभालेंगी।

अधिकारिक आदेश

06 मई 2026 को जारी इस आदेश में शासन ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्तियाँ अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत तक प्रभावी रहेंगी। सूरजपुर के साथ-साथ कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे पड़ोसी जिलों में भी नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है।

क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से सूरजपुर में होने वाला यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रैना जमील के पदभार ग्रहण करते ही जिले की प्रशासनिक गतिविधियों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment