---Advertisement---

डॉयल 112 सेवा का ट्रायल सूरजपुर जिले में हुआ प्रारंभ, डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने हरी झण्डी दिखाकर डॉयल 112 वाहन को किया रवाना

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- पुलिस व्यवस्था को पुख्ता और तेज बनाने तथा पीड़ित/दुर्घटना के घायलों के लिए फौरन पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिले में डॉयल 112 की सेवाएं प्रारंभ करने के लिए सी-4 रायपुर से 1 नग डॉयल 112 का वाहन जिसका कोड विश्रामपुर-अरपा-1 है जो जिले में प्रारंभिक ट्रायल के लिए प्राप्त हुआ है।

डॉयल 112 के इस सेवा का शुभारंभ शुक्रवार, 08 मई 2026 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने हरी झण्डी दिखाकर डॉयल 112 वाहन को रवाना किया। यह वाहन विश्रामपुर क्षेत्र में 24 घंटे सातों दिन लगातार सक्रिय रहेगा। डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने बताया कि आगामी दिनों में सम्पूर्ण जिले के थानों के लिए डॉयल 112 की 12 वाहन और प्राप्त होगी जिससे सम्पूर्ण जिले में यह सेवा सुचारू रूप से संचालित होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अनूप एक्का, रीना नीलम कुजूर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, जिले के थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment