---Advertisement---

सूरजपुर पुलिस की पहल: जन-जागरूकता अभियान के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और जनसेवा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और नगर पुलिस अधीक्षक बर्नार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों और चौकियों को साइबर फ्रॉड, महिला एवं बाल अपराध, तथा टोनही प्रताड़ना अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु ‘चलित थाना’ लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

नशे में बुलेट दौड़ाने वाले पर 20,000 का जुर्माना

इसी कड़ी में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में बसदेई पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बुलेट चालक को पकड़ा जो शराब के नशे में, बिना लाइसेंस के और मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर वाहन चला रहा था। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 182(4) और 3/181 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को जब्त किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने पर माननीय न्यायालय ने उस पर 20,000 रुपये का अर्थदंड लगाया है।

चलित थाना से ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल एवं उनकी टीम द्वारा गांवों और साप्ताहिक बाजारों में निरंतर ‘चलित थाना’ लगाया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के तरीके, यातायात नियम (जैसे हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग) तथा नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है।

भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था

मानवीय पहल करते हुए, बसदेई पुलिस ने भीषण गर्मी को देखते हुए बसदेई चौक पर राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की है। इससे धूप में सफर करने वाले आम लोगों को काफी राहत मिल रही है।

इस पूरे अभियान और सेवा कार्य में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल सहित बसदेई पुलिस के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment