---Advertisement---

कमरतोड़ महंगाई में कम वेतन से स्वास्थ्य कर्मी परेशान, कलेक्टर दर पर भुगतान हेतु सौंपा ज्ञापन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (प्रकोष्ठ संघ) के जिला अध्यक्ष डॉ. नीलेश कुमार साहू ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर जीवन दीप समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने हेतु ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में मिल रहा मानदेय इस कमरतोड़ महंगाई के दौर में जीवन निर्वाह के लिए अत्यंत कम है, जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि शासन के पूर्व संदर्भित पत्रों और निर्देशों के बावजूद कर्मचारियों को अब तक ‘कलेक्टर दर’ पर वेतन का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जो कि उनके अधिकारों का उल्लंघन है। संघ ने कलेक्टर से इस गंभीर विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और नियमानुसार उचित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पित इन कर्मचारियों को आर्थिक न्याय मिल सके।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत भी किया।

Leave a Comment