---Advertisement---

ग्राम पंचायत कनकपुर में आयोजित हुआ सुशासन तिहार 2026 का जनसमस्या निवारण शिविर

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकपुर में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कनकपुर क्लस्टर में कुल 21 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। कार्यक्रम जनपद पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष स्वाति संत सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

शिविर के दौरान क्लस्टर की ग्राम पंचायतों से विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 992 मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए थे। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा आवेदनों के निराकरण की जानकारी शिविर में उपस्थित नागरिकों को दी गई। वहीं शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

मत्स्य विभाग द्वारा ग्राम गणेशपुर निवासी मत्स्यपालक हीरामन बढ़ई को मत्स्याखेट हेतु जाल वितरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 5 बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा विभागीय स्टॉलों का जनप्रतिनिधियों द्वारा अवलोकन किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए।

शिविर में पंचायत विभाग के 32, राजस्व विभाग के 25, खाद्य विभाग के 13, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 12, सीएसईबी के 7, शिक्षा विभाग के 16, वन विभाग के 6, केडा के 6, बैंक के 1, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 3, महिला एवं बाल विकास विभाग के 5, आदिम जाति विभाग के 1, कृषि विभाग के 1 तथा पशुधन विभाग के 6 सहित कुल 134 मांग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों को निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

कार्यक्रम में ठाकुर प्रसाद राजवाडे, स्वाति संत सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत सूरजपुर, मनमथ बछाड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सूरजपुर, नरेन्द्र यादव जिला पंचायत सदस्य सूजरपुर, सरपंच ग्राम पंचायत कनकपुर, गांगीकोट, पार्वतीपुर, कुरूवां, कुम्दा, उपसरपंच तेलईकछार, कुरूवां, जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर जिला आबकारी अधिकारी सूरजपुर सहायक संचालक मस्य सूरजपुर, उपसंचालक समाज कल्याण, उपसंचालक पशु चिकित्सा सूरजपुर, जनपद पंचायत सूरजपुर के अधिकारी/कर्मचारीवृन्द उपस्थित थे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment