---Advertisement---

पीएम श्री सेजेस जयनगर में कक्षा पहली में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न, 19 सीटों पर हुआ चयन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- पीएम श्री सेजस जयनगर, सूरजपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से 09 मई तक संचालित की गई थी।

इस दौरान कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 84 आवेदन पात्र सूची में शामिल किए गए तथा 09 आवेदन अपात्र घोषित किए गए। पात्र एवं अपात्र सूची 12 मई को जारी की गई थी, जिसकी सूची विद्यालय के सूचना पटल (नोटिस बोर्ड) पर चस्पा की गई।

विद्यालय में सत्र 2026-27 हेतु कुल 19 सीटों पर प्रवेश लिया जाना था। इनमें से 05 सीटें मुख्यमंत्री महतारी दुलारी योजना के अंतर्गत आरक्षित थीं, जबकि शेष 14 सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। इन सीटों पर एपीएल एवं बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत बालक एवं बालिकाओं का चयन किया गया। साथ ही 05 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) में रखा गया है।

यह संपूर्ण प्रक्रिया तहसीलदार प्रियंका रवि मैडम, एसएमडीसी अध्यक्ष शांतनु सिंह, सभी एसएमडीसी सदस्यों, प्राथमिक शिक्षा बेदरी स्कूल लिली नंदी तथा जयनगर सरपंच राधा बाई की उपस्थिति में पूर्णतः पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या ने चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए समस्त विद्यालय स्टाफ को भी सफल आयोजन हेतु बधाई दी। लॉटरी प्रक्रिया से सभी अभिभावक संतुष्ट एवं प्रसन्न दिखाई दिए।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment