---Advertisement---

बड़सरा में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 20 ग्रामों के लोगों ने रखीं समस्याएं और मांगें

Follow Us
Spread the love

मांग और शिकायत को लेकर 1336 आवेदन प्राप्त, 585 का हुआ निराकरण

सूरजपुर- सुशासन तिहार के अंतर्गत विकासखंड भैयाथान की ग्राम पंचायत बड़सरा के हाईस्कूल ग्राउंड परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। शिविर में कुल 20 ग्रामों कृ शिवप्रसादनगर, बांसापारा, डबरीपारा, गंगौटी, भंवराही, खडगवां, बंजा, कुर्रीडीह, सोनपुर, बिरमताल, जूर, नावापारा, बड़सरा, बस्कर, करौन्दमुड़ा, चोपान, रगदा, कुसुमसी, सावांरावां एवं गोविन्दगढ़ के ग्रामीण शामिल हुए।

शिविर में ग्रामीणों ने अपनी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कुल प्राप्त आवेदन 838 एवं शिविर दिवस पर 498 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल आवेदनों की संख्या 1336 रही, जिसमें मांग संबंधी 1280 तथा शिकायत संबंधी 50 आवेदन शामिल रहे। अब तक कुल 585 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जिसमें मांग संबंधी 575 तथा शिकायत संबंधी 10 आवेदन शामिल हैं। कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।

शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवश्यक जानकारी भी साझा की।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य अखलेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंचगण तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment