---Advertisement---

शिवसेना (शिंदे गुट) की संभागीय समीक्षा बैठक संपन्न, सूरजपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जिले के नवीन विश्राम गृह में गुरुवार को शिवसेना (शिंदे गुट) की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नई नियुक्तियां की गईं।

बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव सुनील कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जनसेवा और शिवसेना की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने जोर दिया कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार महंत ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूरजपुर जिले में संगठन को सशक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

बैठक के दौरान जिला प्रमुख सूरजपुर की नियुक्तियों की घोषणा की गई, जो इस प्रकार है- जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार महंत, संतोष गोयल जिला उपाध्यक्ष, एम.डी. महंत एवं अजर देवांगन (गोलू) जिला सचिव, प्रकाश महंत जिला संगठन प्रमुख, लक्ष्मण सिंह ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनगर, बालकुंवर राजवाड़े महिला सेना जिला अध्यक्ष।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, एच.एन. सिंह पालीवार और विनय मिश्रा सहित भारी संख्या में स्थानीय शिवसेना कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Comment