---Advertisement---

श्रद्धालुओं का अयोध्या भ्रमण : कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं

Follow Us
Spread the love

हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

कोरिया ।। 10 सितम्बर 2024 ।। आज जिले के 104 श्रद्धालु श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बस को रवाना की।

श्रद्धालु श्री राम लला के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित नजर आए। वहीं सभी तीर्थ यात्रियों ने श्रीरामलला का दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं जय श्रीराम के उदघोष के साथ सुबह करीब 10 बजे दो बस अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम पहुंचेंगे।

श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना 2024 के तहत जिले का आज यह चौथा चरण था। आज के यात्रा में बैकुंठपुर व सोनहत विकासखण्ड से कुल 104 श्रद्धालु शामिल हैं।

बस को हरी झंडी दिखाने के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के परिजन और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने श्रद्धालुओं को सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

IMG 20240827 WA0007

Related News

Leave a Comment