---Advertisement---

भाजपा जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही, युवा तेजी से कांग्रेस से जुड़ रहे – विद्यात्री सिंह देव

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/भैयाथान- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैयाथान की अध्यक्ष विद्यात्री सिंह देव ने भाजपा नेताओं द्वारा पिछले दिनों पूर्व उपमुख्यमंत्री सरगुजा महराज टी एस सिंह देव की उपस्थिति में हुई कांग्रेस प्रवेश को लेकर लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी और दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज भटगांव विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे इलाके की जनता रसोई गैस की किल्लत, पेट्रोल-डीजल की कमी, लगातार बढ़ती महंगाई और कमजोर होती कानून व्यवस्था जैसी समस्याओं से परेशान है। आम परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। महिलाएं गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं, वहीं किसान और वाहन मालिक ईंधन संकट से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय केवल राजनीतिक प्रचार में व्यस्त दिखाई दे रही है।

विद्यात्री सिंह देव ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं की उपेक्षा के कारण युवक-युवतियों का भाजपा से विश्वास लगातार कम होता जा रहा है। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक न्याय, रोजगार और जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। युवाओं को यह महसूस होने लगा है कि कांग्रेस ही उनके भविष्य, अधिकार और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ सकती है। यही कारण है कि क्षेत्र में युवाओं का झुकाव तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है, जिससे भाजपा में घबराहट साफ दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सरगुजा महराज टी एस सिंह देव के क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता और युवाओं ने जिस उत्साह के साथ कांग्रेस के प्रति समर्थन जताया, उससे भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। भाजपा यह तय नहीं कर सकती कि कौन व्यक्ति किस विचारधारा से प्रभावित होगा। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

विद्यात्री सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की आवाज उठाने का काम करती रही है और आगे भी क्षेत्र की जनता के हितों के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment