ग्रामीणों ने बयां किया नाले का पानी पीने का दर्द, तीन गांवों में सार्वजनिक पक्के कुएं के निर्माण की घोषणा
सूरजपुर/ओड़गी- सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार ओड़गी ब्लांक के दूरस्थ गांव भवंरखोह के पंडों बहुल्य सेमरखाड़ पारा में इस चिलचिलाती धूप के बीच आम के पेड़ के नीचे बैठकर चौपाल लगाकर पंडों जनजातियों की समस्याओं को ध्यान पूर्व सुना गया। जिला पंचायत से आए हुए सहायक परियोजना अधिकारी
मनरेगा कृष्ण मोहन पाठक ने पंडों जनजातियों के समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना। इस चौपाल में पंडों जनजाति के लोगों ने पानी, राशन, पेंशन, शिक्षा , स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी आदि समस्यायों को उनके सामने रखा।
पंडों जनजाति के लोगों ने बताया नाला व ढ़ोढ़ी का पानी पीते हैं
पंडों जनजाति के लोगों ने बताया कि गांव भवंरखोह के पंडों बहुल्य सेमरखाड़ , आमापानी व गेरूहाड़ड पारा के पंडों जनजाति नाला व ढ़ोढ़ी का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में उन्हें बरसात के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पक्की कुआं का निर्माण कराने की रखीं मांग
उन्होंने जिला सहायक परियोजना अधिकारी के सामने प्रत्येक पंडों बहुल्य पारा में पक्की कुआं का निर्माण कार्य कराने की मांग रखीं। जिस पर जिला सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा कृष्ण मोहन पाठक ने इस समास्या का त्वरित निराकरण करते हुए गांव भवंरखोह के पंडों बहुल्य सेमरखाड़ , आमापानी व गेरूहाड़ड पारा में एक – एक सार्वजनिक पक्का कुआं निर्माण कार्य कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को एस्टिमेट तैयार कर स्वीकृत करने की घोषणा की ।
आखिरकार कब तक हो पाएगी पक्की कुआं का निर्माण
ऐसे में अब देखने वाली यह बात होगी कि कितने दिनों में पंडों जनजातियों का पानी का समस्या दूर होगी। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि छूटे हुए राशन कार्ड, पेंशन आदि पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराया जाए। इस मौके पर जनपद पंचायत ओड़गी सीईओ निलेश कुमार सोनी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत ओड़गी विजय कुमार एक्का, प्रोग्रामर प्रमोद कुमार रवि, अधिकारी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सचिव समेत भारी संख्या में पंडों जनजाति के लोग उपस्थित रहें।


















