---Advertisement---

कमलपुर में सुशासन शिविर आयोजित, हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री और प्रमाण पत्र वितरित

Follow Us
Spread the love

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, लाभार्थियों को योजनाओं का मिला लाभ

शिकायत एवं मांग को लेकर 291आवेदन प्राप्त

सूरजपुर- विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत कमलपुर में आज सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों की गोदभराई एवं 2 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। राजस्व विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका प्रदान की गई। मत्स्य विभाग की ओर से 2 हितग्राहियों को मछली पकड़ने के लिए जाल वितरित किए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, वहीं खाद्य विभाग ने 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए। पंचायत विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को आयुष पेंशन स्वीकृति पत्र तथा एक हितग्राही को जन्म प्रमाण पत्र दिया गया।

शिक्षा विभाग द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 8 मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment