---Advertisement---

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत सूरजपुर पहुंचे, जिले को दी 66.99 करोड़ रुपये की सौगात

Follow Us
Spread the love

87 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, जिलेवासियों को मिलेगा अधोसंरचना, स्वास्थ्य एवं पेयजल का व्यापक लाभ

सूरजपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिले को 66 करोड़ 99 लाख 53 हजार रुपये की विकास सौगात देते हुए कुल 87 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 27 कार्यों (लागत राशि 20 करोड़ 92 लाख 54 हजार रुपये) का लोकार्पण एवं 60 कार्यों (लागत राशि 46 करोड़ 06 लाख 99 हजार रुपये) का भूमिपूजन/शिलान्यास सम्पन्न किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार राज्य सरकार की वह सार्थक पहल है जिसके माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प पूर्ण हो रहा है। उन्होंने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से सूरजपुर जिले में सड़क, भवन, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं नगरीय अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति होगी।

मुख्यमंत्री द्वारा विभागवार सौगातें प्रदान की गई सौगातों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 33 कार्य (लागत 4 करोड़ 30 लाख 63 हजार रुपये), लोक निर्माण विभाग के भवन/सड़क श्रेणी में 2 कार्य (लागत 32 करोड़ 48 लाख 43 हंजार रुपये), भवन निमार्ण में 5 कार्य (1 करोड़ 91 लाख 79 हजार रूपये), छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 2 कार्य (लागत 1 करोड़ 42 लाख 53 हजार रुपये), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हर घर जल योजना अंतर्गत 4 कार्य (लागत 10 करोड़ 99 लाख 40 हजार रुपये), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का 1 कार्य (लागत 4 करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 3 कार्य (लागत 23 लाख 07 हजार रुपये) एवं नगरीय प्रशासन विभाग के 37 कार्य (लागत 11 करोड़ 13 लाख 69 हजार रुपये) सम्मिलित हैं।

जिले की सबसे महत्वपूर्ण सौगातों में डुमरिया एनएच-43 से केवरा तक 20 किलोमीटर लंबाई की पुल-पुलिया सहित मार्ग चौड़ीकरण परियोजना शामिल है, जिसकी कुल स्वीकृत राशि 32 करोड़ 48 लाख रुपये है। इस परियोजना के एक चरण का लोकार्पण एवं अग्रिम चरण का शिलान्यास आज सम्पन्न हुआ। यह मार्ग जिले के यातायात को नई गति प्रदान करेगा।

जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन (लागत 4 करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये) का लोकार्पण कर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा का उपहार दिया। इस सुविधा से अब जिले के मरीजों को बाहर रेफर करने की आवश्यकता कम होगी एवं स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय जांच की सुविधा प्राप्त होगी।

जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल योजना के अंतर्गत ग्राम खैरा (5 करोड़ 16 लाख 87 हजार रुपये), ग्राम शिवनगर (1 करोड़ 49 लाख 8 हजार रुपये), ग्राम कर्री (3 करोड़ 10 लाख 83 हजार रुपये) एवं ग्राम सिंघरा (1 करोड़ 22 लाख 9 हजार रुपये) की पेयजल योजनाओं का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। इससे इन ग्रामों के प्रत्येक घर में नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

नगरीय प्रशासन के अंतर्गत भैयाथान में मिनी स्टेडियम निर्माण (लागत 1 करोड़ 90 लाख 4 हजार रुपये), भैयाथान में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (लागत 2 करोड़ 36 लाख 2 हजार रुपये), प्रतापपुर में दो एसटीपी निर्माण कार्य (लागत क्रमशः 2 करोड़ 27 लाख 1 हजार एवं 2 करोड़ 23 लाख 19 हजार रुपये), डुमरिया बांध सौंदर्यीकरण कार्य (53 लाख 75 हजार रुपये) तथा अनेक वार्डों में सीसी रोड, नाली, चबूतरा, फुटपाथ एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य सम्मिलित हैं। साथ ही प्रशासनिक भवनों में नवीन तहसील कार्यालय बिहारपुर भवन (71 लाख 12 हजार रुपये), उप पंजीयक कार्यालय सूरजपुर भवन (71 लाख 41 हजार रुपये) एवं सहायक कृषि यंत्री कार्यालय सूरजपुर भवन (58 लाख 62 हजार रुपये) शामिल हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय भैयाथान में अतिरिक्त कक्ष निर्माण (59 लाख 73 हजार रुपये), शासकीय महाविद्यालय विश्रामपुर में अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण (21 लाख 50 हजार रुपये), स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रेमनगर एवं नवापारा में प्रयोगशाला कक्ष तथा पीएम श्री विद्यालय नवापारा में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण की सौगात मिली। इन कार्यों का लाभ जिले के समस्त नागरिको को मिलेगा ।

मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन एवं समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिलान्यास किए गए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को इन सुविधाओं का त्वरित लाभ मिल सके।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment