---Advertisement---

डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Follow Us
Spread the love

सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा और जवानों को फिट रखने कराई जा रही है प्रतियोगिता

सूरजपुर- डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाइन पर्री में सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार, 20 मई 2026 को किया। उद्घाटन कार्यक्रम में डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को बेहतर टीमवर्क से जोड़ना और शारीरिक व मानसिक फिटनेश को बनाए रखना है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रामों की टीम भी भाग ले रही है, इस प्रतियोगिता के जरिए आमजनता व पुलिस के बीच सामान्जस्य को और मजबूत करने की यह एक मजबूत पहल है।

इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने कहा कि यह आईपीएल की तर्ज पर सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग (एसपीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें पुलिस अनुभाग अन्तर्गत आने वाले थानों में पदस्थ अधिकारी व जवानों तथा विभिन्न ग्रामों के आमजनता की टीम क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रही है। पुलिस अधिकारी-कर्मचारी लगातार ड्यूटी में डटे रहते है ऐसे में उन्हें रिलेक्स देनेे का यह एक मजबूत जरिया है। खेलकूद से उनका मानसिक तनाव दूर होगा साथ ही पुलिस जवानों के शारीरिक व मानसिक फिटनेश को बरकरार रखने और आमजनता व पुलिस के बीच मधुर संबंध को लेकर भी इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। प्रतियोगिता का पहला मैच बजरंग इलेवन व मनी इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें बजरंग इलेवन ने मनी इलेवन को 30 रनों से पराजित किया। इस रोमाचंक मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

इस प्रतियोगिता को लेकर रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी ने आकर्षक त्यौहारी कराई। क्रिकेट टीम में डीएसपी स्तर से लेकर आरक्षकगण तथा ग्रामीणों की टीम शामील है। यह सूरजपुर पुलिस का सराहनीय कदम है जो इस प्रकार के टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एसडीओपी अभिषेक पैंकरा, पुलिस के अधिकारी व जवान, पुलिस के परिजन सहित काफी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment